Advertisment

Bokaro: मैडम को मेहंदी नहीं लगाई तो की पिटाई, स्कूली बच्चों ने की शिकायत, डीईओ ने दिया जांच का आदेश

Bokaro: अभी गोमिया के एक स्कूल का मामला शांत ही नहीं हुआ कि एक और मामला सामने आ गया है, जहां स्कूल की शिक्षिका ने छात्र व छात्राओं की पिटाई की है। घटना के विरोध में छात्र व छात्राएं डीईओ ऑफिस पहुंचे, जहां शिक्षिका की शिकायत की है।

Bokaro: शिक्षिका ने की छात्र की पिटाई

दरअसल, मामला बोकारो के उत्कर्मित मध्य विद्यालय चीरा चास का है। छात्रों ने शिक्षिका कविता कुमारी पर छात्रों से काम करवाने, नहीं करने पर मारपीट करने, स्कूल से मिलने वाली निःशुल्क साइकिल के लिए पैसे मांगने जैसे कई आरोप लगाए हैं। छात्र शास्त्री रजवार ने बताया कि उसके हाथ से थाली गिरने के कारण कविता कुमारी उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हाथ मे सूजन आने के कारण तीन दिन विद्यालय तक नहीं आया।

Bokaro: मैडम को मेहंदी नहीं लगाई तो की पिटाई

दूसरी घटना एक और छात्रा के साथ घटी, जिसने कविता मैडम को मेहंदी नहीं लगाई तो उसकी पिटाई की गई। छात्रों की मानें तो कविता मैडम ने पीटने के बाद यह भी कहा कि “जहां जाना है जाओ कोई फर्क नहीं पड़ता”। इधर, डीईओ जगरन्नाथ लोहरा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जांच के लिए अधिकारी को बोला गया है। शीघ्र ही रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षिका पर कार्रवाई होगी।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Nita Ambani Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा,...

Nita Ambani Commonwealth Games 2026: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों के...

LPG eKYC Last Date 2026: 15 अगस्त है आखिरी मौका! LPG...

LPG eKYC Last Date 2026: LPG गैस ग्राहकों के लिए ज़रूरी जानकारी जारी की गई है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने...

Jamshedpur Digital Beat Policing: अपराध नियंत्रण के लिए QR Code का...

Jamshedpur Digital Beat Policing: अपराध पर नियंत्रण, टेक्नोलॉजी-आधारित निगरानी और पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, पूर्वी सिंहभूम पुलिस...