तेजस्वी की अध्यक्षता में आज महागठबंधन को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक

पटना : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर तमाम दल के नेता तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच सभी पार्टियों का बैठकों का दौर भी जारी है। बिहार महागठबंधन (Bihar Grand Alliance) की एक और अहम बैठक आज यानी 30 जुलाई को होने जा रही है। दोपहर एक बजे से आज विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सरकारी आवास (पोलो रोड) पर को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी। महागठबंधन में शामिल दल के नेता इस बैठक में भाग लेने वाले हैं।

DIARCH Group 22Scope News

बैठक में आज शामिल नहीं होंगे सहनी

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें राजद, कांग्रेस, वीआईपी, भाकपा माले, सीपीआई और सीपीएम के नेता शामिल होंगे। बैठक में वैसे नेता शामिल होंगे जो समन्वय समिति के सदस्य हैं। हालांकि विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी पहले से तय कार्यक्रम के तहत दिल्ली में हैं, लेकिन उनकी पार्टी से प्रतिनिधि आएंगे।

चुनावी मुद्दों पर चर्चा, तय होगी रूपरेखा

वहीं बैठक में सीट शेयरिंग, चुनावी तैयारियों, रणनीति पर मंथन होगा। साझा घोषणा पत्र, साझा चुनाव प्रचार अभियान पर भी मंथन होना है। चुनावी मुद्दों को फाइनल किया जा सकता है। एनडीए सरकार को किस तरह घेरना है इसकी रूपरेखा तय हो सकती है। बैठक के जरिए एकजुटता का संदेश देने की कोशिश है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आज की बैठक में सीएम फेस को लेकर चर्चा होगी? क्या औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा कि महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी हैं? तेजस्वी को राजद महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताती है, लेकिन कांग्रेस फिलहाल सहमत नहीं है।

यह भी देखें :

महागठबंधन की तरफ से औपचारिक रूप से तेजस्वी के नाम का ऐलान हुआ नहीं है

दरअसल, महागठबंधन की तरफ से औपचारिक रूप से तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान हुआ नहीं है। वह समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं। चुनाव संबंधित हर निर्णय लेने के लिए अधिकृत हैं, लेकिन महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं, इसकी घोषणा अबतक नहीं हुई है। दूसरी ओर भले तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन यह भी तय है कि वही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

यह भी पढ़े : दिल्ली में महागठबंधन की अहम बैठक आज, तेजस्वी भी रहेंगे मौजूद, सीट शेयरिंग व मतदाता सूची पर होगी बात

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...