सुधा डेयरी की गाड़ी…गाड़ी में दूध का कैरेट….कैरेट में शराब !

पुलिस ने दूध वाहन के साथ 100 कार्टून विदेशी शराब किया बरामद

बेगूसराय : बेगूसराय में शराबबंदी के बीच सुधा डेयरी के दूध वाहन से शराब तस्करी का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दूध वाहन के साथ करीब 100 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है.

दरअसल नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हर्रख मोहल्ले में सुधा डेयरी के दूध से वाहन से शराब की खेप लाई गई है. इस सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को अहले सुबह छापेमारी की, जहां से सुधा दूध वाहन को जब्त किया गया. दूध वाहन में कैरेट में शराब की बोतल रखी हुई थी. साथ ही कैरेट से छुपा कर वाहन के अंदर विदेशी शराब की कार्टून रखी गई थी.

sharab1 22Scope News

फिलहाल नगर थाना पुलिस वाहन को थाना लाया और शराब के कार्टून को वाहन से उतारकर थाना में रखी है. इस दौरान थाना गेट पर दो युवक शराब को लेकर चैट कर रहा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि इसी शराब से जुड़े दोनों युवक बरामदगी के बाद बाहर में शराब को लेकर मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट कर रहा था और पल-पल की जानकारी किसी को दे रहा था. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

रिपोर्ट : सुमित

Ranchi- शराब का कहर, पति के पास नहीं है पत्नी के शव को ले जाने के पैसे

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...