Palamu : जहरीली खुखड़ी खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती…

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रबदा केवल टोला गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां जंगल से लाकर खाए गए जहरीले खुखड़ी (जंगली मशरूम) के सेवन से दो अलग-अलग परिवारों के 9 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। बीमार लोगों को तत्काल पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

Hazaribagh : पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला-परिजनों ने आरोप लगाते हुए कर दिया… 

Palamu : जंगल से लेकर आए थे खुखरी

फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि करते हुए स्थानीय सूत्रों ने बताया कि रबदा केवल टोला गांव के दो परिवारों ने पास के जंगल से बांस के पास उगने वाले खुखड़ी को एकत्र किया और भोजन में इसका उपयोग किया। सेवन के कुछ ही घंटों बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसमें उल्टी, चक्कर आना और पेट दर्द जैसे लक्षण शामिल थे।

Giridih : टला बड़ा ट्रेन हादसा, कोडरमा-कोवाड़ रेलमार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी से मची अफरातफरी… 

जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में सभी को एमएमसीएच पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती लोगों में आदर्श चौधरी, प्रभा देवी, दुर्गावती देवी, रीटा कुमारी और अशोक चौधरी सहित नौ लोग शामिल हैं। चिकित्सकों ने बताया कि जब परिजनों ने खुखड़ी की तस्वीर दिखाई, तो उन्होंने तत्काल इसे जहरीला बताया और इलाज शुरू किया।

Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद… 

गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों की सलाह है कि जंगल से लाए गए अज्ञात खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पहले उसकी पहचान अवश्य कर लें।

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Garhwa Murder : मवेशी चराने गए शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने… 

Ranchi : बच्ची के अपरहण मामले में चार गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Breaking : कांके में युवती पर पेट्रोल फेंकने की साजिश का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार… 

Babulaal vs Hemant : सीआईडी की ‘सक्रियता’ पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले-कहीं सरकार के लिए न बन जाए जी का जंजाल… 

Palamu : जाली सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार 

Bokaro Crime : वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ दो गुट, हथियार समेत तीन गिरफ्तार… 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...