कबीर अंत्येष्टी योजना में फर्जी निकासी मामले में जांच टीम आ रही है झाझा नगर परिषद्

जमुई : झाझा नगर परिषद् में हुए भ्रष्टाचार व कबीर अंत्येष्टि योजना में फर्जी निकासी माममे में जमुई डीएम ने जांच का आदेश दे दिया है। कभी भी जांच टीम झाझा नगर परिषद कार्यालय आ सकती है। बताते चलें कि झाझा नगर परिषद् में कबीर अंत्येष्टि योजना में लाखों रुपए फर्जी तरीके से निकासी की गई थी। प्रमुख रूप से टैक्स दारोगा ओम प्रकाश साव का नाम आ रहा है। कार्यापालक की भूमिका से इंन्कार नहीं किया जा सकता है। कई महीनों से जांच का आदेश आया हुआ था। परंतु किसी कारण बचते रहे हैं। न्यूज 22स्कोप खबर का असर हुआ कि जमुई डीएम साहब ने कहा कि पहली बार आपके माध्यम से जानकारी मिली है। जल्द ही जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Goal 7 22Scope News

DM ने ADM को जांच टीम का प्रभार सौपा है

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे से नगर परिषद् के कार्यपालक जनार्दन वर्मा, टैक्स दारोगा ओम प्रकाश साह और चैयरमेन संजय यादव सहित कई कर्मचारी परेशान हैं। शुक्रवार को एवं आज भी शुबह आठ बजे ही नगर परिषद के कार्यालय खुल चुका है। देर शाम तक कार्यालय खुला रहा। जमुई डीएम ने एडीएम को जांच टीम का प्रभार सौपा है। अब देखने वाली बात होगी की कब जांच टीम आती है क्या जांच होती है। क्या कार्रवाई होती है ये तो देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़े : पुल निर्माण कंपनी पर लगा अवैध बालू खनन का आरोप…

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

 बिहार के पश्चिम चंपारण के किशन कुमार ने मर्चा चूड़ा के कारोबार से देश-विदेश में पहचान बनाई। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 10 लाख रुपये...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...