Commercial Advertisment

Dhanbad : नशे की लत ने ले ली जान, घरेलू हिंसा में युवक की दर्दनाक मौत…

Dhanbad : रामकनाली ओपी क्षेत्र में शनिवार शाम नशे की लत ने एक और परिवार को तबाह कर दिया। शराब और गांजे का आदी 34 वर्षीय विक्रम बाउरी की उस समय मौत हो गई जब वह नशे में हिंसक होकर घर में उत्पात मचा रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

विक्रम बीते तीन वर्षों से नशे का आदी था और रोजाना घर में झगड़ा, तोड़फोड़ और मारपीट करता था। उसकी मां उमा देवी, जो एक आंगनबाड़ी सहायिका हैं, कई बार उसे समझाने का प्रयास कर चुकी थीं, लेकिन विक्रम की आदतें सुधरने के बजाय और बिगड़ती गईं। शनिवार की शाम भी वह नशे में धुत था और घर में आग लगाने की धमकी देने लगा।

Dhanbad : मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

उस वक्त घर में उसकी मां, पत्नी और छोटा भाई मौजूद थे। परिजनों ने जब उसे शांत करने की कोशिश की, तो वह आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी लेकर हमला करने लगा। इसी दौरान धक्का-मुक्की में कुल्हाड़ी से विक्रम को ही गहरी चोट लग गई। वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रामकनाली ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि चोट विक्रम को कैसे लगी।यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि नशा न केवल व्यक्ति की मानसिक स्थिति को बिगाड़ता है, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी विनाशकारी साबित हो सकता है।

आदर्श गुप्ता की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur Murder : महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : सिमडेगा में बिजली की चपेट में आने से ससुर और बहू की दर्दनाक मौत, एक गंभीर… 

Hazaribagh : डंकी रुट के जरिये भेजता था अमेरिका, किंगपिन समेत चार गिरफ्तार… 

Bokaro Murder : चल रहा था अवैध जुए का धंधा, नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार कर दी शख्स की हत्या, लूटपाट के… 

Giridih : धनवार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत 

Bokaro Breaking : रामगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेट्रोलियम टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत… 

Breaking : वाइन शॉप के पास अज्ञात अपराधियों ने की अंधाधुन फायरिंग, संचालक घायल… 

Bokaro Crime : आस्था ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की लूटकांड का खुलासा, 11 अपराधी सलाखों के पीछे… 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...