15 लाख का इनामी व दुर्दांत नक्सली है रमेश गंझू उर्फ अंकित
चतरा : भाकपा माओवादी नक्सली के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 लाख का इनामी व दुर्दांत रीजनल कमेटी सदस्य रमेश गंझू उर्फ अंकित उर्फ आजाद उर्फ हरिकेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लावालौंग थाना क्षेत्र के बरवाडीह जंगल से इसकी गिरफ्तारी हुई है।
बता दें कि मास्टरमाइंड नक्सली रमेश गंझू उर्फ अंकित ने पुलिस के जवान की हत्या कर पेट में लैंडमाइंस लगा दिया था। रमेश गंझू ने 20 वर्षों में 30 से अधिक जवानों और ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था। चतरा, लातेहार, पलामू, गया और औरंगाबाद समेत झारखंड-बिहार के आधा दर्जन जिलों की पुलिस को तलाश थी। अंकित माओवादी संगठन के साथ-साथ अफीम तस्करों के साथ मिलकर तस्करी भी करता था।
नक्सली रमेश गंझू के खिलाफ झारखंड-बिहार के विभिन्न थानों में 45 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सली आजाद के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए नकद भी बरामद किया है।
जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं, अफीम तस्करों के विरुद्द चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Highlights







