Dhanbad: सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच हो, विधायक जयराम महतो ने की मांग

Dhanbad: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो ने चर्चित सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग की है। मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने इस पूरे मामले पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि एक आदिवासी नेता की मौत को यूं नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Dhanbad: सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग

विधायक जयराम महतो ने बताया कि सूर्या हांसदा पहले बीजेपी में थे और उन्होंने 2019 के चुनाव में 45 हजार वोट हासिल किए थे। उनके राजनीतिक अनुभव और जनाधार को देखते हुए 2024 के चुनाव में उन्हें जेएलकेएम ने चुनावी प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने कहा, “आज जब देश की राष्ट्रपति और राज्य के मुख्यमंत्री दोनों आदिवासी समुदाय से आते हैं, ऐसे में एक आदिवासी नेता को उसके ही राज्य में एनकाउंटर में मारा जाना गहरी चिंता का विषय है।”

Dhanbad: जयराम महतो ने एनकाउंटर पर उठाया सवाल

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सूर्या हांसदा की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी, फिर एनकाउंटर कैसे और क्यों हुआ, इस सवाल का जवाब देश को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप और जनता के बीच उठ रहे सवालों के बाद यह जरूरी हो गया है कि एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच हो, जिससे “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके।

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...