बिहार में कई जगहों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही….

कैमूर: स्वतंत्रता दिवस के पहले भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा कर रही है साथ ही हर घर तिरंगा अभियान भी चला रही है। इसी कड़ी में कैमूर में भी भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री संतोष सिंह और मोहनिया विधायक संगीता कुमारी भी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के तहत एक बाइक रैली निकाली गई जो मोहनिया से भभुआ तक गई। इस दौरान देशभक्ति नारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।

तिरंगा यात्रा के दौरान मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम पार्टी के तरफ से आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, यह एकता और अखंडता का भी प्रतीक है। हमलोग गर्व के साथ अपने घरों पर तिरंगा लहरा रहे हैं साथ ही तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि सभी अपने अपने घरों पर तिरंगा जरुर फहराएँ।

वहीं श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि 15 अगस्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान हमने देश की आजादी में अपनी प्राणों का न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – साइबर संबंधी मामलों में जांच की रफ्तार बढ़ जाएगी चार गुणा, राजगीर और पटना में…

उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जी

तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक रैली में सवार लोगों ने ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई। बाइक रैली में शामिल कुछ ही बाइक सवार थे जिन्होंने हेलमेट लगा रखे थे जबकि अधिकतम बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाई थी। बिहार सरकार में मंत्री की रैली में सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे लेकिन राजनीतिक कार्यक्रम होने की वजह से किसी का कोई चालान नहीं किया गया।

पूर्वी चंपारण: इसके साथ ही पूर्वी चंपारण में भी भाजपा कोटे के मंत्री कृष्णनंदन पासवान की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा हरिसिद्धी विधानसभा के चार मंडलों में की गई साथ ही लोगों के घरों पर भी तिरंगा लगाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील भी की। अपने विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर मंत्री कृष्णनंदन पासवान बाइक पर सवार होकर सैकड़ो समर्थक के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में भारत माता की जयघोष करते इस यात्रा को घुमाया जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया ।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बेगूसराय में खर्च होंगे 3 अरब रूपये…, कैबिनेट में डिजिटल कृषि निदेशालय के गठन की मंजूरी

कैमूर से देवव्रत तिवारी एवं पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...