Advertisment

आज से कारोबार शुरू करनेवाले थे दुकानदार लेकिन हाथ से निकल गया मोरहाबादी मैदान

दुकानदारों ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी के इनर सर्किल में अब ठेला-खोमचा, फूड वैन या दुकानें नहीं लगेगी. इसी को लेकर दुकानदारों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया. वहीं रांची नगर निगम को ये संदेश दिया कि हम सब एक हैं और हमारी मांगे पूरी हो. स्टेट गेस्ट हाउस से बापू वाटिका तक हटाए गए फुटपाथ दुकानदारों को निगम मोरहाबादी मैदान के बाहर रजिस्ट्री ऑफिस, टीआरआई की तरफ दुकान लगाने के लिए जगह देगा.

दरअसल, मोरहाबादी मैदान के फुटपाथ दुकानदान दुकान हटाने के आदेश के विरोध में पिछले 11 दिनों से आंदोलन पर थे. इसके बाद निगम उन्हें मोरहाबादी में ही गह देने को तैयार हुआ था. मैदान के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को भूमि पूजन के बाद दुकान लगाने को लेकर दुकानदार आपस में ही भिड़ गए. गाली-गलौज के बाद मारपीट तक की नौबत आ गई.

निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने कहा कि झगड़ा-झंझट से दुकानदार बचे रहें, इसलिए इनकी शिफ्टिंग की जा रही थी, लेकिन ये आपस में ही लड़ रहे हैं. इसलिए इन्हें दुकान लगाने से रोक दिया गया है. इन्हें अब सड़क के आउटर हिस्से में बसाया जाएगा. मोरहाबादी फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन ने कहा कि नगर निगम ने दुकानदारों के साथ वादाखिलाफी की है. आज से नए सिरे से आंदोलन की घोषणा की जाएगी. वही दुकानदार का कहना है कि अगर नगर निगम दुकान नई जगह नहीं लगाने देगी तो बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

अररिया में रजिस्ट्री ऑफिस के ऑपरेटर से 13 लाख की लूट

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...