Advertisment
Sunday, October 5, 2025

Latest News

Related Posts

पटना में नीतीश कुमार तो जिले में प्रभारी मंत्रियों ने किया झंडोत्तोलन

Highlights

सिवान/औरंगाबाद/मोतिहारी/सासाराम/आरा/मुजफ्फरपुर/सुपौल/कैमूर/पटना सिटी/बिहटा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 79वां स्वतंत्रता दिवस पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झडोत्तोलन किया। साथ ही बिहार के जिलों में प्रभारी मंत्रियों ने झंडा फहराया। सिवान में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बिहार सरकार की मंत्री रेणु सिंह ने झंडात्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के समग्र विकास और सिवान में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है और सिवान जिले में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।

DIARCH Group 22Scope News

कार्यक्रम में सिवान के DM व SP सहित सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे

कार्यक्रम में सिवान के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले माननीय मुंशी सिंह भी इस समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। गांधी मैदान में बच्चों और युवाओं द्वारा देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

औरंगाबाद में प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने झंडा फहराया

औरंगाबाद में आन, बान और शान से तिरंगा फहराया गया। झंडात्तोलन के बाद जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जिले में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रतिमा 125 यूनिट खपत पर पूर्ण अनुदान योजना लागू की गई है। इस योजना से औरंगाबाद जिला में 76 हजार लोगों भुगतान को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत जुलाई का उनका बिल शून्य आया है। कृषि के क्षेत्र विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए समर्पित विद्युत लाइनें एवं ट्रांसफार्मर की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

Aur Tiranga 22Scope News
औरंगाबाद में प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने झंडा फहराया

मोतिहारी में भी जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने गांधी मैदान में किया झंडोत्तोलन

आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोतिहारी में भी जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। मंत्री के मंच पर आने के साथ ही विभिन्न पुलिस बल के द्वारा सलामी दी गई। इस मौके पर मंत्री के साथ साथ जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात के अलावे अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस झंडोत्तोलन के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में अवाल स्थान प्राप्त करने वालो को सम्मानित किया गया। जिसमें पहली बार आज जिला भर में सबसे ज्यादा जीएसटी जमा कर सरकार के खजाने को मजबूत करने काले आरसी ग्रुप के डायरेक्टर को भी सम्मानित किया गया।

Motihari Tiranga 22Scope News
मोतिहारी में भी जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने गांधी मैदान में किया झंडोत्तोलन

सासाराम में मंत्री जयंत राज ने किया झंडोत्तोलन

आज सासाराम में स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य समारोह न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित की गई। जिसमें रोहतास जिला के प्रभारी मंत्री जयंत राज ने झंडोतोलन किया। इस दौरान रोहतास के डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए। साथ ही पुलिस कर्मियों ने फुल ड्रेस परेड भी किया। बाद में इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहतास जिला के प्रभारी मंत्री जयंत राज ने सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी। वही कहा कि सरकार आम लोगों की तरक्की एवं प्रदेश की विकास के लिए लगातार काम कर रही है। जिसमें सबका सहयोग भी मिल रहा है।

यह भी देखें :

Sasaram Tiranga 22Scope News
सासाराम में मंत्री जयंत राज ने किया झंडोत्तोलन

आरा में मंत्री केदार गुप्ता ने फहराया तिरंगा

प्रभारी मंत्री सह पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने भोजपुर में तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडात्तोलन किया गया। आरा के ऐतिहासिक रमना मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता द्वारा झंडात्तोलन किया गया। इस मौके पर झंडा को सलामी दी गई और परेड का निरीक्षण किया गया। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Ara Tiranga 22Scope News
आरा में मंत्री केदार गुप्ता ने फहराया तिरंगा

मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर उपमुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के सिकंदरपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में 79वें स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह को डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन से पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के वंचित वर्गों तक लगातार पहुंच रहा है। कई सारे विकास कार्यो की चर्चा की। जिससे उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार हो रहा है।

Muz Tiranga 22Scope News
मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर उपमुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम लेते विकास कार्यों की चर्चा की

विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेते विकास कार्यों की चर्चा की। अपने भाषण में सिंदूर ऑपरेशन का जिक्र करते हुए कहा कि यह नया भारत है कोई इस देश पर आंख नहीं उठा सकता है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

सुपौल के गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने फहराया तिरंगा

आज देश भर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुपौल के गांधी मैदान में सुपौल के प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने पैरेड का निरीक्षण करने के बाद शान से तिरंगा फहराया। इस मौके पर डीएम सावन कुमार और एसपी शरद आरएस सहित जिले के तमाम अधिकारी अधिकारी, कर्मी, जन प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। झंडोतोलन के बाद अपने संबोधन में मंत्री मदन सहनी ने सर्वप्रथम उन अमर शहीदों को याद करते हुए नमन किया जिन्होंने देश आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उन्होंने कहा कि आपके प्यार का ही परिणाम था कि सदियों के गुलामी के उपरांत अंत में 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ।

Supaul Tiranga 22Scope News
सुपौल के गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने फहराया तिरंगा

मंत्री ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे तमाम विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी

वही मंत्री ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे तमाम विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी। कहा कि सरकार द्वारा विकास को लेकर तमाम तरह के कार्य किये जा रहे हैं। हम सभी को मिलकर आपसी सहयोग, भाईचारा, सांप्रदायिक सद्भाव, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करना है तभी सुपौल जिला अग्रणी जिले में शुमार होगा। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया।

जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार ने किया ध्वजारोहण

कैमूर में शान से लहराया तिरंगा भभुआ जगजीवन स्टेडियम में जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार किया ध्वजारोहण तिरंगे को सलामी के बाद पुलिस कर्मियों का परेड निरीक्षण किया। साथ में कैमूर जिले के डीएम सुनील कुमार, एसपी हरि मोहन शुक्ला और डीडीसी जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह सहित सभी विभाग के अधिकारी और जनप्रतिधि समाजसेवी शामिल हुए। पुलिस कर्मियों को प्रस्तिपत्र मंत्री द्वारा दिया गया।

Kaimur Tiranga 1 22Scope News
जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार ने किया ध्वजारोहण

सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में मंत्री प्रेम कुमार ने जानकारी दी

बिहार सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में मंत्री प्रेम कुमार ने जानकारी दिया। अपने भाषण में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी सहित कई योजनोओ के बारे में बताया। नई योजनाओं जैसे घरेलू बिजली 125 यूनिट मुफ्त और वृद्ध पेंशन योजना 1100 रुपया होने पर चर्चा किया। जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने पर भी चर्चा किया। वहीं जिला समाहरणालय में डीएम सुनील कुमार ने ध्वजारोहण किया तो जिला परिषद में जिला परिषद अध्यक्ष ने ध्वजारोहण रिंकी सिंह ने किया। विकास भवन में कैमूर डीडीसी ने ध्वजारोहण किया।

भभुआ अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अमित कुमार ने ध्वजारोहण किया

भभुआ अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अमित कुमार ने ध्वजारोहण किया। नगर थाना में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। भभुआ पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया। पूरे जिले में सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। बड़े धूमधाम से स्कूलों में और कॉलेजों में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पटना सिटी में कई अधिकारी ने किया झंडोत्तोलन

पटना सिटी क्षेत्र में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडलाधिकारी, डीएसपी-1 और डीएसपी-2 ने झंडोत्तोलन किया। वहीं स्थानीय थानों में भी झंडोत्तोलन का कार्यक्रम काफी उत्साह के साथ मनाया गया। काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी निभायी। वहीं राष्ट्रीय गान के साथ पटना सिटी के अनुमंडलाधिकारी सत्यम सहाय ने झंडात्तोलन किया। दूसरी तरफ पटना सिटी के डीएसपी-1 के वहां भी राष्ट्रीय गान के साथ झंडात्तोलन किया गया। डीएससी-2 डॉक्टर कुमार गौरव के प्रांगण में भी राष्ट्रीय गान के साथ झंडात्तोलन किया गया। पटना सिटी जेल में भी झंडात्तोलन किया गया। झंडात्तोलन के समय सामाजिक सेवक वार्ड पार्षद और समाज के गणमान्य लोग झंडात्तोलन के समय राष्ट्र गान में भाग लिया। काफी धूमधाम से 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।

Patna City Tiranga 22Scope News
पटना सिटी में कई अधिकारी ने किया झंडोत्तोलन

बिहटा में 79वें स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया

79वें स्वतंत्रता दिवस पर बिहटा थाना, बिहटा नगर परिषद कार्यालय और बिहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बिहटा प्रखंड कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया गया। जिसमें कई गणमान्य लोग उपस्थित थे और उन्होंने झंडे को सलामी दी।

Bitiha 22Scope News
बिहटा में 79वें स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया

यह भी पढ़े : गांधी मैदान में 79वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न, CM नीतीश ने फहराया तिरंगा

रवि कुमार, रुपेश कुमार, सोहराब आलम, सलाउद्दीन, नेहा गुप्ता, संतोष कुमार, अजय कुमार, देवब्रत तिवारी, उमेश चौबे और विशाल कुमार की रिपोर्ट

Loading Live TV...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe