Advertisement
Advertisement

सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान, कहा- एक दो साल में देश हो जाएगा गुलाम

कैमूर : कैमूर जिले में किसान महासम्मेलन में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह पहुंचे। किसान के मुद्दों पर बिहार और केंद्र पर जमकर बरसे। भभुआ प्रखंड के मनिहारी में राजद द्वारा आयोजित कार्यक्रम किसान महासम्मेलन में शामिल हुए। सासाराम में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा होने वाली है। जिले के कार्यकर्ताओं से यात्रा में शामिल होने की अपील की।

DIARCH Group 22Scope News

देश में आर्थिक तंगी से देश झूझ रहा है – सुधाकर सिंह

कैमूर में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने खुले मंच से कहा कि देश में आर्थिक तंगी से देश झूझ रहा है, बेरोजगारी चरम पर है, वोट का अधिकार छीना जा रहा है। बिहार में 65 लाख वोटर के नाम काटा गया। ऐसा रवैया रहा तो देश एक दो साल में गुलाम हो जाएगा।

किसानों के मुद्दों पर सांसद बिहार और केंद्र पर जमकर बरसे

कैमूर में किसानों के समस्या पर बोले कि बेतरी नहर में पानी नहीं दिया जाता है। चार करोड़ की योजना पास है, पर अभी तक कार्य नहीं हुआ। जिससे किसानों को सिंचाई में काफी परेशानी होती है। सोन नदी को कोहिरा डैम में जोड़ने का परियोजना भी अधर में लटकी हुई है। इसे चालू कर दिया जाता तो कैमूर के किसानों को सिंचाई की समस्या खत्म हो जाता।

यह भी देखें :

सुधाकर ने मतदाता पुननिरीक्षण पर सरकार को घेरा

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग वोट का अधिकार जनता से छीनना चाहती है। 65 लाख वोटरों को वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया। जब बिहार में भाजपा वाली गठबंधन की सरकार विधानसभा चुनाव हारने के कगार पर है तो वोटरों के नाम ही हटाना चाहती है। जिसको लेकर कल सासाराम में वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम है जो सासाराम से शुरुआत होगी जो 16 दिनों तक 18 जिलों में चलेगी।

यह भी पढ़े : बिहार में विपक्ष का ‘वोट अधिकार यात्रा’ आज से शुरू, राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव के साथ दिखाएंगे दम…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...