झारखंड में फर्जी गजट नोटिफिकेशन से आधार सुधार का गोरखधंधा, फोटोशॉप के जरिए की जा रही हेराफेरी

Ranchi : झारखंड में आधार कार्ड सुधार को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। फर्जी गजट नोटिफिकेशन के सहारे दलाल आधार डाटा में नाम बदलवाने का गोरखधंधा चला रहे हैं। खास बात यह है कि राजकीय मुद्रणालय में नाम बदलाव की प्रक्रिया फिलहाल बंद है, लेकिन इसके बावजूद लोग पुराने बैक डेट वाले गजट नोटिफिकेशन के जरिए आधार में नाम सुधार कराने पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : जरा बचके! आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी… 

झारखंड : फोटोशॉप के माध्यम से एडिट 

सूत्रों के मुताबिक, दलाल दूसरे व्यक्तियों के असली गजट नोटिफिकेशन को फोटोशॉप के माध्यम से एडिट कर रहे हैं। इसमें नाम और तिथि बदलकर दस्तावेज को नए नाम से प्रस्तुत किया जा रहा है। जब लोग इस गजट को लेकर आधार सेवा केंद्र पहुंचते हैं, तो जांच के दौरान यह फर्जी निकलता है और आवेदन को सीधे रिजेक्ट कर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : गर्भ में जुड़वा बच्चों की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप 

झारखंड : नाम और तारीख बदलकर फर्जीवाड़ा

पलामू निवासी आमिर अंसारी को नाम बदलकर शबन अंसारी करना था। उसके द्वारा प्रस्तुत गजट की जांच में पता चला कि वह असल में सुशांत उरांव के नाम से 18 दिसंबर 2024 को प्रकाशित हुआ था, लेकिन उसमें नाम और तारीख बदल दी गई थी। इसी तरह कोडरमा की छोटी कुमारी ने नाम बदलकर ऋषिका यादव करवाने के लिए जो गजट दिया, वह असल में शालिदा परवीन के नाम का था।

ये भी पढ़ें- Breaking : “वोट चोरी” का आरोप संविधान का अपमान, मुख्य चुनाव आयुक्त का तीखा जवाब…

यह गोरखधंधा इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि गजट नोटिफिकेशन एक सरकारी और कानूनी दस्तावेज होता है, जिसे विभिन्न सरकारी कामों में मान्यता प्राप्त होती है। फिलहाल आधार सेवा केंद्र सतर्क हो चुके हैं और ऐसे फर्जी दस्तावेजों की पहचान कर आवेदन खारिज कर रहे हैं। पुलिस और संबंधित एजेंसियों को भी इस पूरे रैकेट की जानकारी दी गई है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं हत्या! भाजपा ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, 17 अगस्त को जाएगी गोड्डा… 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Breaking : मुझे धमकी मिली है 400 जवान घर में घुसे, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हत्या थी-अंबा प्रसाद ने खोल दी पोल… 

Palamu Double Murder : डबल मर्डर केस से हिला पलामू! सास और दामाद की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

 Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं मर्डर था! साजिश कर मारा गया सूर्या, मामले की सीबीआई जांच हो-अर्जुन मुंडा… 

 Palamu Murder : शादी के बाद भी प्रेम संबंध, युवक की बेरहमी से हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार… 

Bokaro : नजर हटी और बाइक गायब, 5 शातिर बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे… 

Saffrn

Trending News

Jharkhand Treasury Scam: बोकारो-हजारीबाग वेतन घोटाले में 30 करोड़ की निकासी,...

 झारखंड के बोकारो और हजारीबाग वेतन घोटाले में बड़ा खुलासा, 30 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी, ट्रेजरी अफसरों की भूमिका पर जांच तेज।Jharkhand...

Ranchi Scam: पशुपालन विभाग में 2.94 करोड़ की अवैध निकासी, अकाउंटेंट...

 रांची के कांके स्थित पशुपालन संस्थान में 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा, जांच रिपोर्ट में दो कर्मियों पर गबन का आरोप,...

Jharkhand Cabinet Meeting: 34 दिनों बाद आज पहली बैठक, वित्त आयोग...

 झारखंड में 15 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 34 दिनों बाद हो रही पहली बैठक में वित्त आयोग के...

Jharkhand Scholarship Scheme: अनाथ और दिव्यांग छात्रों की Tuition Fees देगी...

 झारखंड सरकार 2026-27 सत्र से अनाथ व दिव्यांग छात्रों की ट्यूशन फीस देगी, वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 1 मई से शुरू, जानें पात्रता और नियम।Jharkhand...

Jharkhand Heatwave Alert: अगले 5 दिनों में Temperature बढ़ेगा, कई जिलों...

 झारखंड में अगले पांच दिनों में तापमान 3-5 डिग्री बढ़ने का अनुमान, 17-18 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img