Palamu Breaking: आवासीय विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार

Palamu: जिले के तरहसी प्रखंड में आवासीय विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से एक दर्जन से अधिक बच्चे के बीमार होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि इसमें पांच की हालत गंभीर है। फिलहाल, बीमार बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Palamu: एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार

जानकारी के अनुसार, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय तरहसी की दर्जनों छात्राएं आज सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक बीमार हो गईं। बताया गया कि सुबह करीब 9 बजे छात्राओं को पूरी और सब्जी परोसी गई थी। भोजन के एक घंटे बाद ही कई बच्चियों को उल्टी, पेट दर्द, गले में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी।

Palamu: पांच की हालत गंभीर

विद्यालय प्रबंधन ने आनन-फानन में बीमार छात्राओं को तरहसी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदिनीनगर रेफर किया गया। गंभीर छात्राओं में चांदनी कुमारी (15), किरण कुमारी (15), मुन्नी कुमारी (16), साक्षी कुमारी (12), संजना कुमारी (14) और आशा खातून (6) शामिल हैं। अन्य छात्राओं का इलाज तरहसी स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जा रहा है।

Palamu: वार्डन के दावे को किया खारिज

इलाज कर रहे चिकित्सक इमरान आलम ने आशंका जताई कि यह मामला विषाक्त भोजन से जुड़ा हो सकता है। वहीं ग्रामीणों और अस्पताल कर्मियों ने वार्डन के दावे को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि जन्माष्टमी शनिवार को थी और पारण रविवार को, जबकि घटना सोमवार को हुई। कई ग्रामीणों व फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि लगभग चार दर्जन छात्राएं इलाज के लिए आई थीं, लेकिन अधिकांश का नाम-पता रजिस्टर में दर्ज किए बिना चुपके से भेज दिया गया।

बीमार बच्चियों ने भी शिकायत की कि उनके घरवालों को सूचना नहीं दी गई और इलाज के दौरान कोई परिजन मौजूद नहीं था। मामले ने विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...