वोटर अधिकार यात्रा : नालंदा में राहुल-तेजस्वी का भव्य स्वागत

नालंदा : राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मंगलवार को नालंदा जिले के खराट मोड़ पहुंची। यहां महागठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा में हजारों गाड़ियों का लंबा काफिला शामिल रहा, जो खराट मोड़ से होते हुए वारसलीगंज, जलालपुर, बरबीघा, शेखपुरा, सरमेरा, रहुई और भागन बीघा से गुजरते हुए पटना की ओर रवाना हुआ।

DIARCH Group 22Scope News

बिहार की जनता को वोट देने के मौलिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है

इस मौके पर महागठबंधन नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार की जनता को वोट देने के मौलिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य चुनाव आयोग को यह संदेश देना है कि मताधिकार से वंचित करने की इस प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए।

पूरे देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई चल रही है

नेताओं ने कहा कि पूरे देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई चल रही है। आरोप लगाया गया कि इलेक्शन कमिशन द्वारा गरीब, दलित और वंचित वर्ग के वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं, जो एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। इसी साजिश के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनता की अदालत में जाकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। इस यात्रा की शुरुआत बिहार की धरती, सासाराम से हुई है और अब यह पूरे प्रदेश और देश में जन आंदोलन का रूप ले रही है।

Rahul Nalanda 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : वजीरगंज विधानसभा पहुंचने पर सांसद पप्पू यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत…

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: 9000 करोड़ की रेलवे परियोजना से...

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, रेल मंत्रालय...

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...