Advertisment

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक सीएम कैंप ऑफिस में चल रही साप्ताहिक जनसुनवाई के बीच अचानक एक शख्स पहुंचा और जोर से चिल्लाते हुए उन पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उसने गाली-गलौज की और हाथापाई भी की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को काबू में कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि हमले की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर इस तरह का हमला निंदनीय है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Giridih Mushroom Poisoning: तिसरी में जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी...

Giridih Mushroom Poisoning: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला और दो बच्चे बीमार पड़ गए। मशरूम खाने के...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। कैबिनेट की...

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...