Advertisment

पुलिस ने 3 अवैध हथियार के साथ 2 कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार

पालीगंज : पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के खीरीमोर थाना की पुलिस ने मंगलवार की बीते रात दो कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। जिसके घर से पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं एक देसी कार्बाइन को बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान रामनाथ यादव एवं राकेश कुमार के रूप में बताई जा रही है।

Goal 7 22Scope News

पटना पुलिस फरार कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है – पटना पश्चिम सिटी एसपी

इधर, पूरे मामले पर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पटना पुलिस फरार कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पटना जिले के खिरिमोर थाना की पुलिस ने कल रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर कटका बिगहा गांव से पुलिस ने दो कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों नक्सली के ऊपर खीरीमोर और पालीगंज थाना में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे जो काफी सालों से फरार चल रहे थे।

यह भी पढ़े : बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों का खेल जारी, GRP की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...