डकैती से पहले हथियार के जखीरे संग 6 अपराधी गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के गोंदवारा में डकैती की योजना बना रहे छह अपराधियों को पुलिस ने हथियार और औजारों के साथ धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने तीन देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस और डकैती में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे थे। लेकिन अपराध के मंसूबे पूरे होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस अब इन अपराधियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है

आपको बता दें कि गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद जाहिद आलम, दीपक कुमार, छोटू, सूरज सिंह उर्फ भान सिंह, राहुल उर्फ रौशन कुमार, सन्तू पासवान और मिथलेश कुमार उर्फ मिथलेश सोनार शामिल हैं। पुलिस अब इन अपराधियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है ताकि उनके पुराने आपराधिक कारनामों की भी पूरी जानकारी मिल सके। यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। क्योंकि अपराधियों के पकड़े जाने से एक बड़ी वारदात होने से टल गई। कटिहार पुलिस की इस मुस्तैदी की चारों ओर चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़े : पुलिस ने 3 अवैध हथियार के साथ 2 कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार

रतन कुमार की रिपोर्ट

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...