Jamshedpur : बड़ी लापरवाही! पुलिस को चकमा देकर फरार हुए दो कैदी, एक धराया दूसरा फरार…

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब दो कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों आरोपी टाटा स्टील कंपनी में चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने इन चोरों को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Palamu : शराब के नशे में मुखिया के बेटे ने छीनी जिंदगी: भाई की मौत, बहन जिंदगी और मौत के बीच… 

Jamshedpur : आरोपियों को पूछताछ के लिए एसपी ऑफिस ले जाया जा रहा था

सूत्रों के अनुसार, इन दोनों कैदियों को पूछताछ के लिए एसपी ऑफिस ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने हथकड़ी खोलकर भागने की योजना को अंजाम दिया। पुलिस की सुरक्षा में चूक के चलते दोनों आरोपी वाहन से उतरकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Breaking : कुजू में तालाब से कार समेत शव मिलने से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस… 

बिष्टुपुर थाना और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : झाड़ियों से युवक का शव मिलने से मची हड़कंप, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका… 

Jamshedpur : पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

घटना को लेकर पुलिस महकमे में जवाबदेही तय की जा रही है। अगर दूसरा कैदी जल्द नहीं पकड़ा जाता है तो जिन पुलिसकर्मियों की निगरानी में यह घटना हुई, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी बढ़ी है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई है।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Koderma : जर्जर सड़क बनी मौत की वजह! अस्पताल पहुंचने से पहले गड्ढे ने छीनी महिला की जान 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Hazaribagh : 6 होटलों पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 30 कपल्स, होटल संचालक कई कर्मी गिरफ्तार… 

Ranchi : प्रोजेक्ट बिल्डिंग में घुस आया जहरीला सांप, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी… 

JSSC CGL पेपर लीक मामला: CID को हाईकोर्ट की फटकार, जताई नाराजगी…

Ranchi : छोटा तालाब में युवक डूबा, एनडीआरएफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग 

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...