रांची सहित 11 जिलों में वज्रपात व बारिश का अलर्ट, झारखंड में सामान्य से 29% ज्यादा बरसात

रांची सहित 11 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट, झारखंड में अब तक सामान्य से 29% अधिक वर्षा, 4 सितंबर तक राहत की उम्मीद नहीं।


रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार 30 अगस्त को रांची सहित 11 जिलों में वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में आकाश में बादल छाए रहने और दिनभर दो से अधिक बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 4 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी और पूरी तरह राहत की उम्मीद नहीं है।

रांची सहित 11 जिलों में वज्रपात व बारिश का अलर्ट, झारखंड में सामान्य से 29% ज्यादा बरसात
रांची सहित 11 जिलों में वज्रपात व बारिश का अलर्ट, झारखंड में सामान्य से 29% ज्यादा बरसात

 Key Highlights

  • रांची समेत 11 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

  • मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, वज्रपात का खतरा

  • 4 सितंबर तक झारखंड में बारिश से राहत की उम्मीद कम

  • रांची में अब तक 1284.8 मिमी और पूर्वी सिंहभूम में 1501.5 मिमी बारिश

  • पूरे राज्य में सामान्य से 29% अधिक हुई वर्षा


इस बार मानसून ने झारखंड में अच्छी बरसात दी है। 1 जून से अब तक राज्य में 1011.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 29 प्रतिशत अधिक है। वहीं, रांची में अब तक 1284.8 मिमी और पूर्वी सिंहभूम में 1501.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है। रांची में सामान्य से 60% और पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से कहीं अधिक बारिश हो चुकी है।

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...