लातेहार में JJM-P के 9 उग्रवादियों का सरेंडर, AK-56 और AK-47 पुलिस को सौंपे

लातेहार में JJM-P के 9 उग्रवादियों ने AK-56 और AK-47 के साथ सरेंडर किया। 23 लाख इनामी नक्सली समेत कई बड़े कमांडरों ने हथियार डाले।


लातेहार: लातेहार जिले के करपूर में सोमवार को जेजेएमपी (JJMP) के नौ उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों ने पुलिस को AK-56, AK-47 और SLR जैसे आधुनिक हथियार भी सौंपे। इनमें पांच उग्रवादी ऐसे थे जिन पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पलामू आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि झारखंड बनने के बाद 25 साल में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में उग्रवादियों ने सरेंडर किया है। उन्होंने मुख्यधारा में लौटने वालों को शुभकामना दी।


Key Highlights

  • लातेहार में JJM-P के 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर

  • 23 लाख इनामी नक्सली समेत AK-56 और AK-47 पुलिस को सौंपे

  • 25 साल में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण

  • पुलिस बोली: सरेंडर करो, वरना मारे जाओगे


इनाम वाले बड़े नक्सली भी शामिल

सरेंडर करने वालों में 5 लाख के इनामी जोनल कमांडर रविंद्र यादव, सब-जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझू और मुकेश राम उर्फ कल्लू शामिल हैं। तीन लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर पवन ने भी हथियार डाल दिया। इनके अलावा एरिया कमांडर ध्रुव उर्फ राजूराम, विजय यादव, सरवन सिंह उर्फ पारस और मुकेश गंझू ने भी आत्मसमर्पण किया।

पुलिस की चेतावनी

रांची के आईजी (अभियान) माइकल राज एस ने कहा कि बचे हुए नक्सली अगर सरेंडर नहीं करेंगे तो पुलिस कार्रवाई में मारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो मुख्यधारा में लौटेंगे उनका स्वागत होगा, लेकिन जो विकास में बाधा डालेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...