राबड़ी आवास पर पसरा सन्नाटा, जगदानंद सिंह ने कहा- हम बड़ी अदालत में जाएंगे

पटना : रांची के स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चारा घोटाला मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है. जिसके बाद से ही राजद समर्थक काफी निराश है. राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं कुछ राजद समर्थक ने कहा कि हमें न्यायालय पर भरोसा है. लालू प्रसाद यादव गरीबों के नेता हैं. बता दें कि न्यायालय ने उन्हें दोषी करार दिया है और मामले में 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी.

वहीं राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि जो फैसला छोटी अदालत का होगा, उसके बाद हम बड़ी अदालत में जाएंगे. वहां भी संतुष्ट नहीं होंगे तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

चर्चित चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी मामले पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इस मामले में 99 आरोपी में से 24 आरोपियों को गवाह के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया. वहीं 36 आरोपियों को तीन साल की सजा कोर्ट ने सुनाई है. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज सुधांशु कुमार शाही की अदालत ने फैसला सुनाया. डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव को 21 फरवरी को अदालत सजा सुनाएगी. लालू यादव को वीडियो कांफ्रेंसी के जरिए सजा सुनाई जाएगी.

यह मामला डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है. रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. फिलहाल सजा का ऐलान होना बाकी है. अगर तीन साल से कम की सजा होती है तो यहीं से लालू को जमानत मिल जाएगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो लालू को कस्टडी में लिया जाएगा.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...