‘संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार’ महारैली में भारी भीड़, कुशवाहा ने कहा- आज का दिन खास, इसलिए…

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी की तरफ से आज पटना मिलर हाईस्कूल में ‘संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार’ महारैली का आयोजन किया गया है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि ‘संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार’ महारैली में भारी भीड़ सुबह से ही हो गई है। इसलिए मैं निर्धारित समय से पूर्व ही मंच पर पहुंच रहा हूं। बिहार के कोने-कोने से पटना पहुंचे आगंतुकों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं।

DIARCH Group 22Scope News

मिलर हाइस्कूल में कल्पना से भी ज्यादा भीड़ है – उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मिलर स्कूल ग्राउंड में आज तक ऐसी रैली हुई जिसका कल्पना आप कभी नहीं कर सकते थे। आरएलएम प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के इस रैली को चुनावी साल में इसे नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। बता दें कि कुशवाहा की पार्टी परिसीमन को लेकर लगातार अभियान चला रही है। पहली रैली 25 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में हुई थी। दूसरी रैली मुजफ्फरपुर में हुई। तीसरी रैली गया में आयोजित की गई।

Upendra 22Scope News

कुशवाहा आज पटना में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार रैली कर रहे हैं

वहीं अब इस अभियान को राज्य स्तर पर ले जाने के लिए पटना में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार रैली होने जा रही है। इस रैली के जरिए कुशवाहा परिसीमन जैसे मुद्दे लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। एक तरह से केंद्र पर दबाव बनाने की रणनीति है। माना जा रहा कि यह रैली जरिए कुशवाहा ने ताकत दिखाने का भी काम किया है। विधानसभा चुनाव से पहले वे जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि उनकी पार्टी सिर्फ मुद्दों की राजनीति करती है। जनता के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। आज पटना के मिलर स्कूल मैदान बिहार की सियासत का केंद्र बना रहा। अब सवाल यह है कि क्या उपेंद्र कुशवाहा की यह रैली वाकई परिसीमन की बहस को राष्ट्रीय स्तर पर जिंदा करती है या यह केवल राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन भर साबित होगी।

यह भी देखें :

आज का दिन ही रैली क्यूं

आपको बता दें कि बुधवार को उपेंद्र कुशवाहा ने बताया था कि पांच सितंबर का दिन खास रहेगा, यह दिन शिक्षक दिवस है। साथ ही यह इस मायने में खास है कि शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस भी है। शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा समाज के बड़े नेता थे जिनकी हत्या कर दी गई है। जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस के मौके पर बिहार में रैलियां होती रही है और इसलिए कुशवाहा ने इस दिन को चुना।

उपेंद्र ने तेजस्वी को बताया लफुआ

महारैली को संबोधित करते हुए एक तरफ जहां कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की तो दूसरी ओर तेजस्वी यादव को लफुआ कह दिया। तेजस्वी ने कुछ दिनों पहले पटना के मरीन ड्राइव पर रात में डांस किया था। इस पर तंज कसते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अपनी छवि को तो अच्छा रखिए, यह क्या लफुआ की तरह डांस करते हैं। नाचना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन सड़कों पर जिस तरह से लफुआ की तरह नाच रहे हैं, आपकी क्या छवि बन रही है?

Upendra 1 22Scope News

CM नीतीश का नाम लिए बिना क्या दी सलाह?

उपेंद्र कुशवाहा जहां से भाषण दे रहे थे उसके पास में ही जदयू कार्यालय भी है। ऐसे में मंच से नीतीश कुमार या जदयू का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि मैं आज भी मंच से कह रहा हूं… बाउंड्री वॉल के पीछे पार्टी कार्यालय में बैठे हुए लोग सुन रहे होंगे, मैं कहना चाहता हूं कि उत्तराधिकारी उसी विरासत का होना चाहिए जिस पार्टी को कोई भी आगे बढ़ाना चाहता है। समय रहते अगर नहीं तय हुआ तो शोषित समाज दल जिस रूप में समाप्त हुआ नुकसान उस रूप में भी हो सकता है। बता दें कि उपेंद्र यहां नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उत्तराधिकारी बनाने की बात कर रहे थे।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर पहुंचे पूर्व RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, किया कई योजनाओं का…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...