चाकू से गोदकर किसान की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बाढ़ : किसान की निर्मम हत्या – बाढ़ के बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में सोए हुए अवस्था में एक किसान की कुछ लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग निकले। इधर, अहले सुबह खून से लथपथ युवक को देख स्थानीय लोगों में कोहराम मचा गया। लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल बेलछी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले जांच पड़ताल करने में जुटी है।

Goal 7 22Scope News

किसान की निर्मम हत्या  – घटना की जानकारी बेलछी पुलिस, FSL व डॉग स्क्वायड को दी गई

हालांकि इस जघन्य घटना को अंजाम किस कारण और किसके द्वारा दिया गया है। इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। वहीं बेलछी पुलिस ने घटना की जानकारी एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय विपिन उर्फ टुल्ली महतो के रूप में किया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक को दो बच्चे हैं। एक पुत्र और एक पुत्री है। जबकि उसकी पत्नी पूर्व में ही पति को छोड़ चुकी है। रात्रि में मृतक अपने घर में सोया हुआ था। देर रात्रि किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

मृतक के गर्दन पर 2 समेत शरीर के अन्य हिस्से में कई जगहों पर चाकुओं से किया गया वार

उन्होंने बताया कि मृतक के गर्दन पर दो समेत शरीर के अन्य हिस्से में कई जगहों पर चाकुओं से वार किया गया है। जिसके कारण युवक ने दम तोड़ दिया है। सुबह जब पुत्री अपने पिता को उठाने गई तब खून से लथपथ देख चीखने और चिल्लाने लगी। पुत्री के चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

यह भी देखें :

लोगों ने स्थानीय प्रशाशन से बदमाश की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग करते दिखे

वहीं मौके पर जमा लोगों ने स्थानीय प्रशाशन से बदमाश की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग करते दिखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक किसान था। वह खेतीबाड़ी कर अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण करता था। घटना के बाद बच्चे के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास जमा लोगों के भी आंखों से आंसू छलक आए।

यह भी पढ़े : दोस्त की पिटाई का बदला, मेले के दौरान युवक को मारी गोली, स्थिति नाजुक

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...