Commercial Advertisment

बोकारो में रंगदारी के लिए गोलीबारी, ट्रैक्टर ड्राइवर जादू हांडी घायल, अपराधियों ने धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा

बोकारो में रंगदारी को लेकर अपराधियों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को गोली मारी। धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा। एसपी ने सीमा सील कर सर्च अभियान शुरू किया।


बोकारो: बोकारो में रंगदारी वसूली को लेकर अपराधियों ने एक ट्रैक्टर ड्राइवर को गोली मार दी। घटना चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। घायल ट्रैक्टर चालक जादू हांडी बीजूलिया का रहने वाला है और बांधडीह साइड पर काम करने गया था।

जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने जादू हांडी पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें उसकी जांघ समेत चार जगहों पर गोली लगी। गोली मारने से पहले अपराधियों ने उसके हाथ में एक धमकी भरा पर्चा पकड़ा दिया। इस पर्चे में लिखा गया है कि “मौहुदा भोजूडीह इलाके में बिना पूछे कोई भी ठेका डाला गया तो यही अंजाम होगा।” इसमें एक ‘त्यागी’ नामक व्यक्ति का जिक्र किया गया है।


 Key Highlights

  • बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ड्राइवर को अपराधियों ने मारी गोली

  • बांधडीह साइड पर काम करने गया था ट्रैक्टर चालक जादू हांडी

  • अपराधियों ने गोली मारने से पहले धमकी भरा पर्चा थमाया

  • पर्चे में लिखा: मौहुदा भोजूडीह इलाके में ठेका डाला तो यही अंजाम होगा

  • घटना रंगदारी वसूली से जुड़ी, तीन कारतूस मौके से बरामद

  • बोकारो एसपी ने सीमाएं सील कर सर्च अभियान शुरू किया


मामला रेलवे साइडिंग से जुड़ा बताया जा रहा है और ठेका-पट्टे में रंगदारी मांगने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। घटनास्थल से तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं।

बोकारो में रंगदारी के लिए गोलीबारी, ट्रैक्टर ड्राइवर जादू हांडी घायल, अपराधियों ने धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा
बोकारो में रंगदारी के लिए गोलीबारी, ट्रैक्टर ड्राइवर जादू हांडी घायल, अपराधियों ने धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा

सूचना मिलते ही बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, एसडीपीओ समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी ने जिले की सीमाओं को सील कर दिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल घायल ट्रैक्टर ड्राइवर का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है।

एसपी हरविंदर सिंह ने पुष्टि की है कि अपराधियों ने गोली मारने से पहले धमकी भरा पर्चा छोड़ा था और पांच राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...