Advertisment

Ramgarh Accident : चुटूपालू घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, चालक और खलासी की मौत

Ramgarh Accident : रामगढ़ जिले की चुटूपालू घाटी अक्सर “मौत की घाटी” कहते है। एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बनी। बुधवार को दो ट्रकों के बीच भयंकर टक्कर में मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मारे गए दोनों लोग ट्रकों के चालक और खलासी बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिकट्रक चावल और दाल लेकर राजधानी रांची की ओर से घाटी में प्रवेश कर रहा था। जैसे ही ट्रक गड़के मोड़ के पास पहुंची वाहन अचानक अनियंत्रित हो गयी। बताते चलें कि यह इलाका पहले से ही ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई।

Ramgarh Accident : चालक और खलासी के शव ट्रक में फंसे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और ट्रक पर लदा चावल-दाल पूरा सड़क पर बिखर गया।हादसे के बाद जब आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो रामगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर फैले सामान को हटवाया, तब जाकर ट्रक में फंसे ड्राइवर और खलासी के शव मिले।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि घाटी में ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...