भागलपुर में DJ की धुन पर देसी कट्टा लहराते युवक का वीडियो Viral

भागलपुर : भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के कासिमपुर गांव इटावा का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर डीजे की धुन पर डांस कर रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। इसमें युवक निडर होकर कट्टा लहराता नजर आ रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

Video प्रकाश में आया है, जांच का जिम्मा वरीय अधिकारियों को सौंपा गया है – SSP

इस मामले को लेकर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) हृदय कांत ने बताया कि वीडियो प्रकाश में आया है। इसके संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और गोराडीह थाना को जांच का जिम्मा सौंपा दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच कबतक पूरी होती है और आरोपी युवक के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

यह भी पढ़े : देसी कट्टा लेकर थाने पहुंची महिला, पति को फंसाने की रची थी षड्यंत्र, गिरफ्तार

राजीव रंजन की रिपोर्ट

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...