Jharkhand Weather Alert: 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Alert:  झारखंड में 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट। विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा पर भी असर पड़ेगा।


Jharkhand Weather Alert: रांची: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दवाव क्षेत्र और मॉनसून टर्फ के कारण झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। इसके लिए राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather Alert:15 सितंबर: इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

15 सितंबर को झारखंड के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में ज्यादा असर रहेगा। जिन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, वे हैं:

  • सिमडेगा,खूंटी,पश्चिम सिंहभूम,पूर्वी सिंहभूम,सरायके खरसावां, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़,गोड्डा,धनबाद

Jharkhand Weather Alert:16 सितंबर: इन इलाकों में अलर्ट

अगले दिन यानी 16 सितंबर को झारखंड के मध्य और उत्तरी हिस्सों पर ज्यादा असर होगा। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें शामिल हैं:

  • हजारीबाग,कोडरमा,गिरिडीह,देवघर,जामताड़ा,दुमका,गोड्डा,पाकुड़,साहेबगंज

Jharkhand Weather Alert:17 सितंबर: विश्वकर्मा पूजा पर बारिश का असर

विश्वकर्मा पूजा (17 सितंबर) के दिन कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। त्योहार के मद्देनजर यह अलर्ट लोगों के लिए खास मायने रखता है। प्रभावित जिले हैं:

  • चतरा,हजारीबाग,कोडरमा,गिरिडीह,देवघर,जामताड़ा,दुमका,गोड्डा,पाकुड़,साहेबगंज


Key Highlights

  • 15 से 17 सितंबर तक झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना

  • कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

  • विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा पर भी मौसम का असर

  • कोडरमा के चंदवारा में 71.5 मिमी बारिश दर्ज


Jharkhand Weather Alert: रांची और अन्य बड़े शहरों का हाल

राजधानी रांची में 19 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान भी कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।

पिछले 24 घंटे का अपडेट

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा जिले के चंदवारा में 71.5 मिमी दर्ज की गई।
शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोगों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

  • आकाशीय बिजली से बचने के लिए खुले स्थान पर न जाएं।

  • किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में काम करने से पहले मौसम की स्थिति देखें।

  • त्योहारों के दौरान यात्रा करने से पहले मौसम अपडेट जरूर लें।

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...