Advertisment

प्रत्याशी चयन के लिए बिहार कांग्रेस चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से आलाकमान को किया अधिकृत

प्रत्याशी चयन के लिए बिहार कांग्रेस चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से आलाकमान को अधिकृत किया

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में नवगठित बिहार प्रदेश चुनाव समिति की विस्तृत बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से तीन बिन्दुओं पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने विस्तृत रूप से अपनी-अपनी राय रखी और सबने अपनी राय में आलाकमान को प्रत्याशी चयन के लिए अधिकृत करने की बात कहीं। तत्पश्चात बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने सबों को प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को अधिकृत करने के लिए हाथ उठाकर समर्थन करने को कहा। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने दोनों हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया कि बैठक में 24 सितम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक पर विस्तृत चर्चा होगी। आजादी के बाद बिहार में पहली बार सीडब्लूसी की बैठक होगी। इस पर सभी लोगों ने अपनी-अपनी राय रखीं और सभी लोग सीडब्लूसी की विस्तारित बैठक को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

DIARCH Group 22Scope News

प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर समिति गठित करने की बनी रणनीति

आपको बात दें कि इसी के साथ 26 सितंबर को प्रियंका गांधी के होने वाले कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा के बाद कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक समिति गठित करने की बात कहीं गई। चूंकि प्रियंका गांधी की बिहार में पहली जनसभा होगी। प्रियंका गांधी राहुल गांधी द्वारा किए गए वोट अधिकार यात्रा में दरभंगा में शामिल हुई और दो दिनों तक उस यात्रा का हिस्सा रहीं।

बैठक में बिहार प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, सीईसी सदस्य सांसद डॉ. जावेद, पूर्व अध्यक्ष सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. शकील अहमद, रामजतन सिन्हा, प्रभारी सचिव सुशील पासी, शाहनवाज आलम, सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सांसद मनोज राम, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, राजेश राठौड़, डॉ. समीर कुमार सिंह, संजय कुमार तिवारी, विश्वनाथ राम, कपिलदेव प्रसाद यादव, मोती लाल शर्मा, संजीव प्रसाद टोनी, ब्रजेश पांडेय, शकीलउज्जमा अंसारी, जमाल अहमद भल्लू, कौकब कादरी, अजित शर्मा, कुमार आशीष, डॉ. संजय यादव, सरवत जहां फातिमा, नागेंद्र कुमार विकल, शिव प्रकाश गरीब दास, सूरज यादव, निर्मलेंदु वर्मा, कैलाश पाल, साधना रजक, खुशबू कुमारी, विश्वनाथ बैठा, पूनम पासवान, चंदन यादव, शकीलुर रहमान, अनुराग चंदन, कैसर अली खां, प्रभात कुमार सिंह, डॉ. कमलदेव नारायण शुक्ला, संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रमेश प्रसाद यादव, शशि रंजन, नदीम अख्तर अंसारी, नीतू निषाद, रामशंकर कुमार पान, उदय मांझी, रेखा सोरेन, सुनील कुमार पटेल, मंजू राम और अंशुल अभिजीत मौजूद थे।

यह भी देखें : पटना में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, ‘जमीन चोर, गद्दी छोड़’ के लगे नारे

अंशु झा की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...