पटना में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, ‘जमीन चोर, गद्दी छोड़’ के लगे नारे

पटना : राजधानी पटना में आज यानी 18 सितंबर को बिहार कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रहे हैं। इसमें ‘जमीन चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लग रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार ने अदाणी समूह को भागलपुर में एक रुपए की वार्षिक लीज पर 1050 एकड़ जमीन और 10 लाख पेड़ दिए हैं। कांग्रेस ने इसे बिहार के किसानों के साथ अन्याय और बिहार की जनता के साथ बड़ी लूट बताया है। अब पार्टी ने इसके खिलाफ 18 सितंबर को पटना में मार्च आयोजित किया है। यह मार्च सदाकत आश्रम से शुरू होकर राजेंद्र प्रसाद के समाधि स्थल तक जाएगा।

Goal 7 22Scope News

बांस घाट, पटना पहुंचा कांग्रेस का विरोध मार्च, राजेश राम सहित कई नेता हैं मोजूद

कांग्रेस का विरोध मार्च बांस घाट पहुंचा और राजेंद्र बाबू की समाधि पर माल्यार्पण किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित पार्टी के कई नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध मार्च कर रहे हैं।

Bihar Congress 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

स्नेहा राय की रिपोर्ट

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...