Ashhar Danish Arrest: दिल्ली पुलिस ने रांची लॉज और बोकारो हाउस में टेरर मॉड्यूल सीन रीक्रिएट को अंजाम दिया

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को लेकर रांची व बोकारो में सीन रीक्रिएट किया। दानिश पाक आधारित टेरर नेटवर्क का किंगपिन बताया जा रहा है।


Ashhar Danish Arrest रांची/बोकारो: संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम बुधवार को रांची पहुंची और न्यू तबारक लॉज में सीन रीक्रिएशन किया। गुरुवार को टीम ने बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के बुंडू मुस्लिम टोला स्थित उसके घर में भी सीन रीक्रिएशन किया। पुलिस ने जांच की कि दानिश लॉज में कैसे रहता था, हथियार और केमिकल कहां छुपाता था और किस तरीके से सामान मंगवाता था।

Ashhar Danish Arrest

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक की छानबीन और पूछताछ से यह साफ हुआ है कि अशहर दानिश पाकिस्तान आधारित पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का सेंट्रल लीडर था। नेटवर्क में उसे ‘गजवा लीडर’ कहा जाता था। आतंकी संगठनों ने उसे ‘प्रोफेसर’ और ‘सीईओ’ जैसे नाम दिए थे।


Key Highlights:

  • संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को लेकर दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम रांची पहुंची।

  • न्यू तबारक लॉज और बोकारो के घर में सीन रीक्रिएशन किया गया।

  • जांच में दानिश का पाक आधारित टेरर नेटवर्क से लिंक सामने आया।

  • आतंकी नेटवर्क में उसका पद ‘गजवा लीडर’ बताया जा रहा है।

  • लॉज से हथियार और बम बनाने वाले केमिकल बरामद हुए थे।

  • दिल्ली पुलिस ने अब तक 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, दानिश रांची में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के बहाने लॉज में रहता था। दिन भर में वह कब और कितनी देर वहां मौजूद रहता था, इसकी भी जानकारी दिल्ली पुलिस की टीम ने ली।

Ashhar Danish Arrest

गौरतलब है कि जब झारखंड एटीएस की मदद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉज पर छापेमारी की थी, तो वहां से हथियारों के अलावा कई संदिग्ध केमिकल भी मिले थे। माना जा रहा है कि उनका उपयोग बम बनाने के लिए किया जाना था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का दावा है कि अशहर दानिश इस पूरे मॉड्यूल का किंगपिन था और पाकिस्तानी हैंडलर से सीधे निर्देश ले रहा था। इस केस में दानिश सहित कुल पांच संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की गई है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...