Advertisement
Advertisement

JSSC-CGL पेपर लीक घोटाले को दबाने की सीएम और उसके करीबियों ने हरसंभव प्रयास किया-बाबूलाल का आरोप…

Ranchi : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए JSSC-CGL परीक्षा में हुए पेपर लीक और सीटों की खरीद-फरोख्त मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

ये भी पढे़ं- कमल भूषण हत्याकांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी डब्लू कुजूर समेत तीन दोषी करार 

JSSC-CGL घोटाले को दबाने के लिए सीएम और उसके अधिकारियों ने हरसंभव मदद किया

मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस घोटाले को दबाने के लिए मुख्यमंत्री और उनके करीबी अधिकारियों ने हर संभव प्रयास किए। उनका कहना है कि अदालत में पेश हुए सबूतों से यह साफ हो गया है कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आधी रात को इंटरनेट सेवा बंद करना, करोड़ों रुपये के लेन-देन के सबूत मिलना और बिना उचित जांच के आयोग को क्लीन चिट देना, सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढे़ं- Breaking : रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, झारखंड सरकार केंद्र के साथ मिलकर बढ़ाएगा रक्षा उत्पादन-सीएम हेमंत सोरेन 

नेपाल तक सक्रिय दलाल पेपर लीक में शामिल

मरांडी ने यह भी दावा किया कि पेपर लीक का नेटवर्क न केवल मुख्यमंत्री के करीबी लोगों से जुड़ा है, बल्कि इसमें नेपाल तक सक्रिय दलाल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सीआईडी जांच के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है और न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश हो रही है।

ये भी पढे़ं- Ranchi Murder : पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या फिर जलाया शव, अधजला युवक का शव मिलने से मची हड़कंप 

भाजपा नेता ने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने भरोसा जताया कि चाहे साजिशकर्ताओं की ताकत कितनी भी बड़ी क्यों न हो, छात्रों का संघर्ष जरूर रंग लाएगा और दोषियों को सजा मिलेगी।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Bokaro : दहेज की खातिर मार डाला! घर से नवविवाहिता की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Dhanbad Crime : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा…

Chatra Breaking : प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी का काट दिया गला, प्रेम-प्रसंग में… 

Latehar में फूड प्वाइजनिंग से हड़कंप, जतरा में खा लिया चाऊमीन, 35 बच्चे बीमार… 

Ranchi Breaking : नशे में बवाल! युवक और ट्रैफिक पुलिस के बीच जमकर मारपीट, विडियो वायरल… 

Breaking : 24 सितम्बर को होगी झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम हेमंत करेंगे अध्यक्षता 

Jharkhand Politics : झारखंड में हेमंत नहीं माफिया राज चल रही है, जंगलराज की स्थिति है-बीजेपी महामंत्री का बड़ा आरोप 

Jamshedpur Crime : अपराधी बेखौफ! घर में घुसकर सो रहे युवक को मारी गोली… 

Commercial Advertisment

Maoist Commander Arrest: मुंबई में 10 लाख का इनामी माओवादी संजय...

झारखंड के 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस...

SIR Update: झारखंड समेत 7 राज्यों के छूटे मतदाताओं को मिलेगा...

 निर्वाचन आयोग ने झारखंड समेत 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया के दौरान छूटे मतदाताओं को एक और मौका देने का फैसला किया है। पात्र...

Vaibhav Suryavanshi बने बिहार टीम के कप्तान, Syed Mushtaq Ali Trophy...

 वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। सूरज कश्यप उपकप्तान...