NH-722 पर ट्रक और स्कूली ऑटो में भीषण टक्कर, तीन की मौत आधा दर्जन बच्चे जख्मी
छपरा : छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर एक स्कूली ऑटो को ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो चालक, एक छात्र और एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक स्कूली जख्मी हो गए।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल सभी एक निजी स्कूल के बताए जाते हैं।

आज रविवार होने के बाद भी स्कूल नियमित रूप से संचालित किया जाता है
घायल छात्र ने बताया की आज रविवार होने के बाद भी स्कूल नियमित रूप से संचालित किया जाता है। जबकि अवकाश बुधवार को स्कूल में अवकाश रहता है। छुट्टी के बाद सभी बच्चे तकरीबन ढाई बजे ऑटो से घर जा रहे थे। उसी समय छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर ही ऑटो चालक, एक छात्र और एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन बच्चे घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें : LJPR नेता रईस खान गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में कारतूस व हथियार बरामद
मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट


















