मोतिहारी में टूटा रफ्तार का कहर, ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, एक की मौत
मोतिहारी : मोतिहारी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक दूध खरीद कर घर जा रहे थे तभी ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना के तुरंत बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जम कर पीटा।

सुगौली थाना की पुलिस ने भीड़ के हाथों से किसी तरह से उसे बनाया
वहां पहुंची सुगौली थाना की पुलिस ने भीड़ के हाथों से किसी तरह से उसे बनाया। मृतक युवक की पहचान नगर के भोजमहरा टोला निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड इकट्ठा हो गई और एनएच को जाम कर विरोध जताना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ सौरभ के मौत की खबर मिलने के बार घर में चीख पूजा मचा हुआ है। सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है।
यह भी पढ़े : सड़क बनी जंग का अखाड़ा, दिनदहाड़े लाठी-डंडों से तांडव, पुलिस को मिली खुली चुनौती…
सोहराब आलम की रिपोर्ट


















