मरीज की मौत पर भड़का परिजनों का गुस्सा, इलाज रोकने का लगाया आरोप, किया सड़क जाम

मरीज की मौत पर भड़का परिजनों का गुस्सा, इलाज रोकने का लगाया आरोप, सड़क जाम कर मुआवजे की रखी मांग

मोतिहारी : जिले के छतौनी इलाके से एक मरीज की मौत की खबर है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी। कुछ पैसा कम रहने के कारण डॉक्टर ने ऑक्सीजन और दवा बंद कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Goal 7 22Scope News

बबलू अपने 6 दोस्तों के साथ टोटो से घूमने निकला था

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बबलू अपने छह दोस्तों के साथ टोटो से घूमने निकला था। इसी बीच बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी के पास एक ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसमें टोटो में सवार सभी छह दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

m1 22Scope News

अस्पताल प्रबंधन पर इलाज बंद करने का लगाया आरोप, जमकर किया तोड़फोड़

घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बबलू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुछ पैसा बकाया था, इसी को लेकर डॉक्टर ने ऑक्सीजन और दवा बंद कर दी, जिसके कारण बबलू की मौत हो गई। इससे नाराज होकर परिजनों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की और शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

m3 22Scope News

एक महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों का बुरा हाल 

मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजूरहा गांव निवासी 22 वर्षीय बबलू कुमार के रूप में हुई है। एक माह पहले हुई थी। बबलू की शादी मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बबलू की शादी एक माह पहले ही हुई थी। दो भाइयों में वह सबसे बड़ा था और अपने पिता के साथ ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

m4 22Scope News

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

वहीं आपको बता दें कि सूचना पर छतौनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े : जीविका दीदियों से जबरन ‘वोट की अपील’ का वीडियो वायरल, राजद का बीजेपी पर हमला 

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...