6 मार्च को चास में होगा खतियानी महाजुटान

 6 मार्च को होगा चास में खतियानी महाजुटान

Chass- खतियानी महाजुटान – झारखंड में जारी भाषा विवाद के बीच आदिवासी मूलवासी संगठनों

ने खतियानी महाजुटान करने की घोषणा की है.

इस महाजुटान का आयोजन चास के तेलीडीह विस्थापित हाई स्कूल में किया जाएगा.

चास के बांधगोड़ा तेलीडीह में कई संगठनों ने बैठक कर इस खतियानी महाजुटान को सफल बनाने की

रणनीतियों पर काम करना शुरु कर दिया है.

इसके प्रचार-प्रसार के गांव-गांव, घर-घर  जाकर जन संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है.

किसान मजदूर संघ से महासचिव राजेश महतो ने कहा है कि 1932 का खतियान को लागू करने, स्थानीय नीति,

व्यवसाय नीति , नियोजन नीति की मांग को लेकर महाजुटान का आयोजन किया जा रहा है.

मिटती जा रही है झारखंड की पहचान 

आज झारखंडियों की पहचान मिटती जा रही है. झारखंड निर्माण के 22 वर्ष के बाद भी हमें अपना हक नहीं मिला.

झारखंड  निर्माण के 22 वर्षों के बाद भी मूलवासी आदिवासियों को रोजी रोजी की तलाश में पलायन करना पड़ रहा है.

राज्य के सभी कल कारखानों में बाहरी लोगों को रोजागार दिया जा रहा है.

बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापित आज भी दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं.

जबकि बीएसएल स्थापना के समय इंदिरा गांधी की मौजूदगी में सभी चतुर्थ वर्गीय पद

पर विस्थापितों को रखने का एकरारनामा किया गया था.

लेकिन हालात यह है कि इसका पालन कभी नहीं किया गया, सभी पदों पर बाहर वालों को रखा गया.

रिपोर्ट-चुमन 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...