जन सुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे गजेंद्र सिंह

गयाजी : गयाजी में जन सुराज पार्टी के गयाजी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पर सोमवार की देर रात जानलेवा हमला किया गया है। अज्ञात बाइक सवार ने उनके स्कॉर्पियो गाड़ी पर हमला किया। बीती देर रात में अपने स्कॉर्पियो गाड़ी से घर लौट रहे थे। तभी रामपुर थाना क्षेत्र के एलआईसी के समीप अज्ञात बाइक पर सवार दो अपराधियों ने चलती गाड़ी पर गोली चलाई, जहां वे बाल बाल बच गए। पहली गोली मिस कर गई जबकि दूसरी गोली उनके स्कॉर्पियो गाड़ी पर लगी है। वहीं तेज भागने के दौरान तीसरी गोली चलाई गई जो मिस कर गई। वहीं घटना के बाद तुरंत गजेंद्र सिंह रामपुर थाने पहुंचे और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Goal 7 22Scope News

संभावित प्रत्याशी पर जानलेवा हमला – गजेंद्र गया विधानसभा के संभावित प्रत्याशी हैं, वह 2017 से लगातार वार्ड पार्षद भी हैं

गया विधानसभा के जन सुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी हैं और वह 2017 से लगातार वार्ड पार्षद भी हैं। पीड़ित गजेंद्र सिंह बताते हैं कि मैं हमेशा जनहित के मुद्दों को उठाते रहता हूं। कई ऐसे काम किया है जो विरोधियों को नागवार गुजरा है। हमें लगता है कि इन्हीं में से किसी के द्वारा जान-बूझकर हमें मारने की कोशिश किया है। उन्होंने कहा कि मैं गया विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी का संभावित प्रत्याशी हूं। बीती देर रात में अपने रिश्तेदार के घर गया था और तुरंत लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर गोली चला दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : प्रशांत लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा- लिस्ट का इंतजार कीजिए…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...