Giridih: बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

Giridih: जिले के गावां प्रखंड क्षेत्र के पटना-डोरंडा पथ पर सांख और घंघरीकुरा के बीच बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गावां पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बोलेरो और बाइक टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल :

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान तिसरी थाना क्षेत्र के गड़कुरा निवासी सिकन्दर राय, प्रीति कुमारी और कुंदन राय के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क संकरी होने और तेज गति के कारण यह दुर्घटना हुई।

रिपोर्टः सागर गुप्ता

Jharkhand High Court: पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी को अनुकंपा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के जीवित रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाली पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा नहीं कर...

Dhanbad Land Subsidence: सिजुआ में 200 मीटर जमीन धंसी, पांच घर...

 धनबाद के सिजुआ में मंगलवार तड़के धमाके के साथ 200 मीटर जमीन धंस गयी। पांच घर जमींदोज हो गये और 8 साल के बच्चे...

Jharkhand Sand Mining: नदी में दोबारा जमा बालू से तय होगी...

झारखंड में अब बालू खनन की सीमा नदी में दोबारा जमा हुई बालू की मात्रा के आधार पर तय होगी। सिया ने हर साल...