Jamshedpur: भानू मांझी गैंग का शूटर मनीष सिंह लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी वारदात को टाला

Jamshedpur: जिले के कदमा थाना क्षेत्र से पुलिस ने भानू मांझी गैंग के एक सक्रिय सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उलियान टीओपी मैदान में भानू मांझी गैंग का एक युवक पिस्टल और गोली के साथ घूम रहा है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। भानू मांझी के खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, हथियार और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज है।

आरोपी लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार :

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसके बाद छापेमारी की और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष सिंह (20 वर्ष), निवासी भाटिया बस्ती महादेव पथ, कदमा, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी लोडेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

भानू मांझी गैंग का शूटर है मनीष सिंह :

पुलिस ने बताया कि भानू मांझी गैंग का सक्रिय सदस्य है मनीष सिंह और गिरोह के सरगना भानू मांझी के निर्देश पर शहर में रंगदारी वसूली और धमकी देने जैसी गतिविधियों में शामिल था। एसएसपी ने बताया कि पिस्टल भानू मांझी ने ही शूटर मनीष सिंह को सौंपी थी ताकि वह किसी वारदात को अंजाम दे सके।

कदमा थाना में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मनीष सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और फरार सरगना भानू मांझी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

रिपोर्टः लाल जबीन

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...