Commercial Advertisment

जन सुराज की पहली लिस्ट आज होगी जारी, प्रशांत का भी होगा नाम!

पटना : बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा और वैकल्पिक सोच के साथ कदम रखने वाली जन सुराज पार्टी आज अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी करने जा रही है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज आंदोलन से निकली यह पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पहली सूची में करीब 50 से अधिक उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं, जिनमें कई समाजसेवी, शिक्षाविद् और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियां होंगी।

Goal 7 22Scope News

सबसे चर्चित नाम पूर्व IPS अधिकारी आरके मिश्रा का है

आपको बता दें कि सबसे चर्चित नाम पूर्व आईपीएस अधिकारी आरके मिश्रा का है, जो दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। आरके मिश्रा ने अपने सेवा काल में ईमानदारी, अनुशासन और निष्पक्षता की छवि से पहचान बनाई थी। उन्होंने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों में खुद को समर्पित किया और जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। अब वे राजनीति में उतरकर जनता की समस्याओं के समाधान और सुशासन की नई परिभाषा देने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। जानकारों का कहना है कि प्रशांत किशोर की रणनीति के तहत जन सुराज पार्टी उन उम्मीदवारों को टिकट दे रही है जिनकी छवि बेदाग है और जो जनता के बीच काम करने के लिए जाने जाते हैं। पार्टी ‘जनता से जुड़ो, जनता से सीखो और जनता का शासन बनाओ’ के नारे के साथ जनता के बीच जा रही है।

यह भी देखें :

प्रभावशाली चेहरों को मिलेगी जगह

जन सुराज की पहली सूची में विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली चेहरों को जगह मिल सकती है, जिनमें सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व शिक्षक और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर, पूर्व विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी कुर्था से और प्रसिद्ध गणितज्ञ केसी सिन्हा को कुम्हरार से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। यह कदम प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ अभियान के जमीनी प्रभाव को दर्शा सकता है।

मांझी और कुम्हरार से भी जन सुराज ने तय किया नाम, प्रशांत नहीं लड़ेंगे चुनाव

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव नहीं लडे़ंगे। वह 243 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जिताने का काम करेंगे और कैंपेन करेंगे। वहीं पार्टी मांझी सीट से वाईबी गिरी को प्रत्याशी बनाएगी। मांझी से अभी सीपीआई (एम) के सत्येंद्र यादव विधायक हैं। वहीं पटना की कुम्हरार विधानसभा सीट से जन सुराज ने केसी सिन्हा को टिकट देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े : BJP ने जन सुराज को दिया बड़ा झटका, आशुतोष कुमार ने भी थामा दामन…

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...