कैमूर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक के तहखाने से 1125 लीटर शराब की बरामद, चालक गिरफ्तार

कैमूर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक के तहखाने से 1125 लीटर शराब की बरामद, चालक गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर जिले के दिल्ली कोलकाता हाईवे स्थित मोहनिया थाना अंतर्गत उत्पाद चेक पोस्ट से कैमूर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक में तहखाना बनाकर छिपाकर यूपी से बिहार लाई जा रही 1125 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया। जबकि इस मामले में चालक को भी गिरफ्तार लिया।

Goal 7 22Scope News

चुनाव के मद्देनजर समेकित जांच चौकी मोहनिया पर कड़ी वाहन जांच की जा रही थी – प्रभारी गुंजेश कुमार

उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट प्रभारी गुंजेश कुमार ने बताया कि इलेक्शन के मद्देनजर समेकित जांच चौकी मोहनिया पर कड़ी वाहन जांच की जा रही थी। यूपी के तरफ से एक संदिग्ध ट्रक आ रही थी जो पूरी तरह खाली थी जिसे जांच किया गया। ट्रक के ऊपर छत पर बॉक्स बना हुआ था। ट्रक के केबिन में भी तहखाना बना हुआ था जिसमें छुपाकर 1125 लीटर अंग्रेजी शराब रखी गई थी। शराब को जब्त करते हुए चालक अरुण यादव पिता रामकुंवर निवासी सुरहरपुर मोहम्दाबाद गोहना जिला मऊ यूपी का निवासी है।

ये भी पढ़े :  सांसद सुधाकर सिंह का नीतीश पर तीखा हमला, कहा- अडानी के दरबार में फैलाई झोली, बिहार की जनता नहीं भूलेगी !

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...