बागमती नदी का कहर जारी, स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी, पठन-पाठन प्रभावित

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के तीन प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पंचायत बाढ़ की वजह से प्रभावित हो गया हैं। इस कारण से औराई, कटरा और गायघाट क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। जिले के गायघाट क्षेत्र के मिश्ररोलिया में एक स्कूल में पानी घुस गया, जिस कारण बच्चे स्कूल नहीं आए। नेपाल में हो रही लगातार बारिश से बागमती और लखनदेई की नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। अभी बारिश रुक जाने से जलस्तर तेजी से घट रहा है।

Goal 7 22Scope News

स्कूल में बाढ़ का पानी घुस जाने की वजह से शिक्षक तो पहुंच गए लेकिन बच्चे नहीं – शिक्षिका

वहीं स्कूल में बाढ़ का पानी घुस जाने की वजह से शिक्षक तो पहुंच गए लेकिन बच्चे किसी भी हादसे के शिकार नहीं हो इसको लेकर के कुछ शिक्षक ने स्कूल आकर बच्चे को आने से मना कर दिया। गौरतलब है कि जिले में बागमती नदी और लखनदेई नदी से कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। गांव की फसल के अलावा वहां के घर और सड़क पानी से डूब गए हैं। इस कारण से लोग बाढ़ में कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

SDO पूर्वी तुषार कुमार ने कहा- बाढ़ से प्रभावित हुआ है

वही एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित हुआ है। कुछ वार्ड प्रभावित गांवों में सामुदायिक किचन चलाया गया है। पॉलीथिन शीट बांटा गया है। प्रभावित लोगों का सर्वे कराया जा रहा है। हमलोग हालात पर पूरा नजर बनाए हुए हैं। नेपाल में बारिश थमने के कारण नदियों का जलस्तर भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। स्थिति का आंकलन की जा रही है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर को दी 1333 करोड़ की सौगात, 22 विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...