Advertisment

अजय निषाद की घर वापसी, पत्नी रमा के साथ BJP में हुए शामिल, दिलीप जायसवाल ने दिलायी सदस्यता

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। पार्टियों में अदला-बदली का दौर भी जारी है। आज जनता दल यूनाइटेड (JDU) के तीन बड़े नेता राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण की। वहीं पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता अजय निषाद और उनकी पत्नी रमा निषाद अभी थोड़ी देर पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने सदस्यता दिलवायी। बताया जा रहा है कि अजय निषाद की पत्नी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

DIARCH Group 22Scope News

अजय निषाद व उनकी पत्नी रमा देवी के साथ BJP में हुए शामिल

मुजफ्फरपुर से पूर्व सांसद अजय निषाद की घर वापसी हो रही है। वे दो बार बीजेपी से सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में टिकट कटा था इसलिए कांग्रेस में चले गए थे। पत्नी रमा निषाद को मुजफ्फरपुर जिले की किसी सीट से टिकट मिल सकता है। वो भी पति के साथ बीजेपी में शामिल हो गईं।

दिलीप ने पूर्व सांसद और उनकी पत्नी को पार्टी की दिलाई सदस्यता व पार्टी में किया स्वागत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पूर्व सांसद अजय निषाद और उनकी पत्नी रमा देवी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस समारोह को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि निषाद दंपति के भाजपा में आने से पार्टी न केवल मुजफ्फरपुर जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में और मजबूत होगी।

Ajay Nishad 2 22Scope News

अगले 4-5 दिनों में राजद और कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं – डॉ. जायसवाल

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने दावा किया कि अगले चार-पांच दिनों में राजद और कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष हताशा में है इस कारण कुछ लोग बिहार के हर परिवार में सरकारी नौकरी देने की बात कर रहे हैं। बिहार में दो करोड़ 70 लाख परिवार हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी बातें कोई हताशा में ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं है।

शारीरिक रूप से BJP से अलग हुए थे, वे सही रूप से कभी भी भाजपा से अलग नहीं हुए – अजय निषाद

उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद भले ही कुछ दिनों के लिए शारीरिक रूप से भाजपा से अलग हुए थे लेकिन वे सही रूप से कभी भी भाजपा से अलग नहीं हुए। उनके दिल मे भाजपा बसती है। वे ज्यादा दिनों तक भाजपा से अलग रह ही नहीं सकते हैं। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से साफ है कि इस चुनाव में एनडीए न केवल बहुमत से सरकार बनाएगी बल्कि रिकॉर्ड और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। बिहार में डबल इंजन की सरकार बनेगी और बिहार विकसित बिहार बनने की ओर छलांग लगाएगी।
पूर्व सांसद अजय निषाद आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

Ajay Nishad 1 22Scope News

दिल्ली रवाना हुए दिलीप जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सहित कई बिहार भाजपा के दिग्गज नेता दिल्ली रवाना हो गए। सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। कल शाम तक सीट शेयरिंग की हो घोषणा जाएगी। इंडी गठबंधन के कई विधायक, पूर्व विधायक और बड़े नेता दो-तीन दिन मे भाजपा में शामिल होंगे। दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए गठबंधन इतिहास रचेगा, जनता का पूरा विश्वास हमारे साथ हैं।

यह भी पढ़े : चुनाव से पहले नीतीश-चिराग को लगा तगड़ा झटका, JDU के 3 बड़े नेता RJD में हुए शामिल…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...