भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने X पर किया बड़ा ऐलान, बोले- नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

पटना : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में हिस्सा न लेने का बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका चुनाव लड़ने का मकसद नहीं है और वह केवल पार्टी का सच्चा सिपाही बने रहना चाहते हैं। यह ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट के जरिए किया। दिल्ली में पवन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

DIARCH Group 22Scope News

BJP में शामिल होने का मकसद चुनाव लड़ना नहीं था – पवन सिंह

सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का मकसद चुनाव लड़ना नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। इस पोस्ट से उनके चुनाव न लड़ने के कयासों पर विराम लग गया है।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने पत्नी से जारी विवाद के बीच किया ऐलान

बीते दिनों पवन सिंह की बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई मुलाकातों को लेकर खबरें सामने आई थीं कि वह इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि अब स्पष्ट हो गया है कि उनका फोकस मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा और संगीत पर रहेगा। इससे उनके प्रशंसकों के बीच राहत की भावना है, जबकि राजनीतिक विश्लेषक इसे बीजेपी के चुनाव रणनीति के नजरिए से भी देख रहे हैं।

 

पवन सिंह का निजी जीवन भी सुर्खियों में बना हुआ है

इधर, पवन सिंह का निजी जीवन भी सुर्खियों में बना हुआ है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद ने मीडिया में लगातार जगह बनाई हुई है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जो कानूनी और सामाजिक रूप से चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस मामले के चलते पवन सिंह की छवि और सार्वजनिक चर्चा दोनों पर असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : पवन की पत्नी ज्योति सिंह प्रशांत से मिलने पहुंची, लड़ेंगी चुनाव ?

Saffrn

Trending News

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img