Land For Job Case : IRCTC घोटाले में लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका ! कोर्ट ने माना है कि लालू की जानकारी में रची गई घोटाले की साजिश 

Land For Job Case : IRCTC घोटाले में लालू – तेजस्वी को बड़ा झटका  ! कोर्ट ने माना है कि लालू की जानकारी में रची गई घोटाले की साजिश 

पटना/दिल्ली : Land For Job Case मामले में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका। कोर्ट ने माना है कि लालू की जानकारी मे इस घोटाले की साजिश रची गई। कोर्ट ने कहा कि इस मामले मे आरोपी व्यापक साजिश मे शामिल थे। इससे लालू यादव के परिवार को फायदा मिला।

Goal 7 22Scope News

कोर्ट ने लालू, राबड़ी व तेजस्वी सहित 14 लोगों के खिलाफ तय किया आरोप

Land For Job Case : IRCTC से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। लालू यादव, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपियों की मौजूदगी में कोर्ट ने आरोप तय किया। कोर्ट ने माना है कि लालू की जानकारी मे इस घोटाले की साजिश रची गई। कोर्ट ने कहा कि इस मामले मे आरोपी व्यापक साजिश मे शामिल थे। इससे लालू यादव के परिवार को फायदा मिला। सभी आरोपियों पर अपराधिक साजिश रचने का मुकदमा चलेगा।

मीसा भारती आवास पहुंचा लालू परिवार, कोर्ट के आदेश पर बनेगी आगे की रणनीति

वहीं लैंड फांर जांब मामले में लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। बिहार चुनाव से ठीक पहले इसे महागठबंधन के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद मीसा भारती आवास पर लालू परिवार का पहुंचना शुरू गया है। अब इस आदेश के आलोक में जो आरोप पत्र तय हुए है उस पर आगे की रणनीति बनेगी।

कोर्ट के आदेश पर मुखर हुई BJP,  कहा- जैसी करनी वैसी भरनी 

वहीं आईआरसीटीसी घोटाले में लालू परिवार का नाम आने से विपक्ष और खासकर बीजेपी मुखर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी।

वीडियों देखे :

तेजस्वी की परीक्षा की घड़ी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिये यह समय परीक्षा की घड़ी जैसी है अगर कोर्ट का फैसला प्रतिकूल आता है तो तेजस्वी के लिये परिवार से पार्टी तक सामंजस्य बैठाना मुश्किल हो सकता है। यह फैसला बीजेपी के लिये एक चुनावी मुद्दा भी बन सकता है।

Land For Job Case का इतिहास

जानकारों की माने तो यह पूरा मामला लालू यादव के रेल मंत्री रहेत उम्मीदवारों से नौकरी के बदले जमीन लेने को लेकर है। इसी मामले को लेकर सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के साथ कई लोगों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़े :  दूसरे चरण के मतदान के लिये 122 सीटों पर नामांकन की अधिसूचना आज होगी जारी, मतदाता जागरूकता के लिये पटना जिला प्रशासन ने निकाली रैली 

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कला एवं संस्कृति विभाग में नवनियुक्त...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार में नवचयनित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों...