Hazaribagh: 15 लाख रुपये के बीमा लाभ के लिए पति ने पत्नी की कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Hazaribagh: एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या 15 लाख रुपये के बीमा लाभ पाने के लिए कर दी। आरोपी पति मुकेश कुमार मेहता ने सुनियोजित तरीके से अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के लिए पहले सड़क दुर्घटना का बहाना बनाया। सुनसान रास्ते पर अपनी पत्नी को हेलमेट से मारा। जब वह बेहोश हो गई तो गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके पीछे का एकमात्र उद्देश्य 15 लाख रुपये के बीमा का लाभ लेना था।

Hazaribagh: पति ने पत्नी की कर दी हत्या

बरही एसडीपीओ विमल कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि पदमा से भद्रकाली जाने वाले रास्ते में एक दंपती सड़क पर बेहोश पड़े हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को अस्पताल भेजा। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मुकेश मेहता बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल चले गए।

Hazaribagh: मामले का ऐसे हुआ खुलासा

घटना के तीन दिनों के बाद नव विवाहित समवंती कुमारी के परिजनों ने आवेदन दिया कि यह सड़क दुर्घटना नहीं है, बल्कि हत्या की गई है। मृतका के शरीर पर किसी भी तरह की चोट का निशान नहीं मिला। वहीं घायल मुकेश कुमार मेहता के वदन पर भी दाग नहीं मिला।

मोटरसाइकिल में भी खरोंच नहीं थी। यह सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। जब आरोपी मुकेश कुमार मेहता से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पति ने तीन माह पहले 15 लख रुपये का एलआईसी बीमा अपनी पत्नी के नाम पर कराया था। मृतका ग्राम बरही के दोनई कला गांव की निवासी हैं।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Jharkhand Medical Admission 2026: फर्जी दस्तावेज पर दाखिला रद्द, Verification के...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश अंतिम रूप से कन्फर्म होगा। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर...

Ranchi News: चलते ऑटो से कूदी युवती, अपहरण की आशंका पर...

रांची के जगन्नाथपुर थाना गेट के सामने चलती ऑटो से युवती के कूदने से हड़कंप मच गया। लोगों ने अपहरण की आशंका में चालक...

JSSC Special Assistant Teacher Exam 2025: 22 जून से होगी CBT...

JSSC ने विशेष शिक्षा सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी किया। 22 से 24 जून तक रांची में CBT मोड में परीक्षा...