क्रिकेट खेलने के दौरान खेल-खेल में मामा ने भांजे को मारी गोली

Araria– फारबिसगंज के रमई गांव में एक मामा ने क्रिकेट खेलने के दौरान खेल-खेल में

अपने 12 वर्षीय भांजा को गोली मार दी.

गोली भांजे के कंधे पर लगी है. गंभीर रुप से घायल भांजे को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल

में प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर किया गया है. चिकित्सकों की टीम गोली निकालने का प्रयास कर रही है.

परिजनों का कहना है कि मामा भांजे के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान खेल-खेल में गोली चल गयी

और 12 वर्षीय अमित झा को गोली लग  गयी.

लेकिन परिजन इस बात की जानकारी नहीं दे पार रहे हैं कि क्रिकेट के खेल में बन्दूक  की क्या जरुरत,

क्या पिस्टल लेकर क्रिकेट खेला जा रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

बहरहाल एसडीपीओ ने पूरे मामले की जांच कर 24 घंटे के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

रिपोर्ट- मंटू भगत

 

इसे भी पढ़ें-

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...