Mantosh Soren Death Case Bokaro News: पूर्व मुखिया मंतोष सोरेन की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

बोकारो के पूर्व मुखिया और भाजपा नेता मंतोष सोरेन की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। जांच मजिस्ट्रेट की निगरानी में जारी है।


 Mantosh Soren Death Case Bokaro News बोकारो:झारखंड के बोकारो जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। चास प्रखंड के मानगो पंचायत के पूर्व मुखिया और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंतोष सोरेन (46 वर्ष) का शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, मंतोष सोरेन को 9 अक्टूबर को हार्ट अटैक आने के बाद नया मोड़ स्थित वेलमार्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए स्ट्रेन लगाया था। इलाज के बाद तीन दिन पहले उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।


 Key Highlights:

  • बोकारो के पूर्व मुखिया और भाजपा नेता मंतोष सोरेन का इलाज के दौरान निधन

  • हार्ट अटैक के बाद वेलमार्क हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती

  • तीन दिन पहले ही अस्पताल से मिली थी छुट्टी

  • परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, अस्पताल में हंगामा

  • सिटी थाना ने शुरू की जांच, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

  • भाजपा और सामाजिक संगठनों ने जताया गहरा शोक


Mantosh Soren Death Case Bokaro News

हालांकि, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक उन्हें फिर से सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन आनन-फानन में उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक घंटे के अंदर ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि “बिना अनुभवी डॉक्टरों के इतना बड़ा अस्पताल चलाना जनता की जान से खिलवाड़ है।

Mantosh Soren Death Case Bokaro News

मृतक के भाई आनंद सोरेन ने मांग की है कि शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मामले में सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की देखरेख में कराया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता मंतोष सोरेन के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Jamshedpur Tinplate Accident: जमशेदपुर में टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में...

Jamshedpur Tinplate Accident: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में शुक्रवार को मिट्टी भराई के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व इनकम टैक्स...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा-III, नई दिल्ली ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हैदराबाद के तत्कालीन...

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...