Advertisement
Advertisement

प्रभातम मॉल में सिक्युरिटी गार्ड और युवक के बीच हुई मारपीट, युवक घायल

Dhanbad: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित प्रभातम मॉल में शुक्रवार की शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब वाहन लगाने को लेकर एक युवक और मॉल के सिक्युरिटी गार्डों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में धैया खटाल निवासी 23 वर्षीय सुशील गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाक पर गहरा चोट लगा है और काफी खून बहा, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पार्किंग को लेकर हुआ विवादः

घायल बिजली मिस्त्री सुशील गिरी ने बताया कि वह शुक्रवार को प्रभातम मॉल में गोलगप्पे खाने गया था। इसी दौरान गाड़ी पार्किंग को लेकर मॉल में तैनात एक महिला सिक्युरिटी गार्ड से उसकी बहस हो गई। सुशील के अनुसार मामूली बात बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई और देखते ही देखते महिला सिक्युरिटी गार्ड के समर्थन में 5-6 अन्य पुरुष सिक्युरिटी गार्ड भी मौके पर पहुंच गए।

सुशील ने आरोप लगाया कि सभी गार्डों ने मिलकर उसे धक्का देकर गिराया और लात-घूंसों और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसकी नाक बुरी तरह जख्मी हो गई और वह घायल अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस ने किया बीच बचावः

घटना के बाद सुशील ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुशील को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लेकर गई। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे स्वर्गीय निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) रेफर कर दिया।

मामले पर पूछताछ कर रही पुलिसः

घटना के बाद पुलिस ने मॉल प्रशासन और सिक्युरिटी स्टाफ से घटना के बारे में पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला सदर थाना में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।

रिपोर्टः अनिल पांडे

 

 

Commercial Advertisment

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...