Kairo : पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Kairo : जिला अंतर्गत कैरो थाना क्षेत्र के खरता पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुल के टूट जाने से क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Kairo : पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित

ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल कैरो प्रखंड को कई गांवों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी सभी प्रभावित हैं। वाहन तो दूर, अब पैदल पार करना भी जोखिम भरा हो गया है।

Kairo : ग्रामीणों में भारी आक्रोश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द खर्ता पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि अवैध बालू उठाव के कारण ही पुल क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसमें स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत है।

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...

Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से वंचित लोगों के...

झारखंड में SIR के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगेंगे। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क...